Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीNoida Share Trading Fraud: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर बुजुर्ग से 20.26 लाख की ठगी, 23.44 लाख और मांगेJewar Farmers Protest: 100 दिन से धरने पर किसान, बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे, धरनास्थल पर ही मनाएंगे दिवालीGhanghola Road Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, एक तीन दिन से आईसीयू मेंEcotech 1 Police Arrest: दिवाली से पहले वारदात की फिराक में घूम रहा हिस्ट्रीशीटर युवक तमंचे के साथ गिरफ्तारGreater Noida Street Lights: दिवाली से पहले ग्रेटर नोएडा की सड़कों और गांवों में जगमगाई रोशनीGaur City Mall Fire: गौड़ सिटी मॉल परिसर में पेड़ पर लगी झालर में आग, कर्मचारियों ने समय रहते पाया काबू

Noida: नोएडा का बॉटनिकल गार्डन बस स्टैंड बनेगा हाईटेक, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

Noida: नोएडा का बॉटनिकल गार्डन बस स्टैंड बनेगा हाईटेक, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

नोएडा: Noida Authority ने सेक्टर-38ए स्थित बॉटनिकल गार्डन बस स्टैंड को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस परियोजना के लिए प्राधिकरण ने टेंडर जारी कर दिया है। बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए पार्किंग, ई-चार्जिंग स्टेशन, प्रतीक्षालय, फूड कोर्ट और अन्य आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

करीब सवा साल पहले इस बस स्टैंड को अपग्रेड करने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद परियोजना को प्राधिकरण के सीईओ से सैद्धांतिक मंजूरी मिली थी। अब इसे धरातल पर उतारने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। बस स्टैंड का डिजाइन और डीपीआर Indian Institute of Technology Delhi द्वारा तैयार की गई है।

प्राधिकरण ने निर्माण कार्य के लिए एजेंसियों से 1 जून शाम 5 बजे तक आवेदन मांगे हैं, जबकि 2 जून को टेंडर खोला जाएगा। अधिकारियों के अनुसार इस परियोजना पर करीब 16.95 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगस्त से निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।

अधिकारियों के मुताबिक बस स्टैंड को करीब 2.85 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। यहां 26 बसों के लिए पार्किंग और प्लेटफॉर्म बनाए जाएंगे। यात्रियों को धूप और बारिश से बचाने के लिए प्लेटफॉर्म के ऊपर डिजाइनर शेड भी लगाए जाएंगे।

परियोजना के तहत इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार आधुनिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे, जिनकी मदद से एक समय में आठ बसों को चार्ज किया जा सकेगा। इसके अलावा आठ अतिरिक्त चार्जिंग प्वाइंट भी बनाए जाएंगे।

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बस स्टैंड पर प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, फूड कोर्ट, पुलिस चौकी और शौचालय जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। साथ ही आठ क्योस्क और 14 ऑटो के लिए ड्रॉप एरिया भी बनाया जाएगा।

अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य शुरू होने के बाद परियोजना को करीब एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। आधुनिक सुविधाओं से लैस होने के बाद यह बस स्टैंड नोएडा के प्रमुख परिवहन केंद्रों में शामिल होगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें