Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Fuel Saving Campaign: पीएम मोदी की अपील के बाद शाहदरा में भाजपा कार्यकर्ताओं की साइकिल यात्रा

Fuel Saving Campaign, Narendra Modi News, Shahdara BJP,

Fuel Saving Campaign: पीएम मोदी की अपील के बाद शाहदरा में भाजपा कार्यकर्ताओं की साइकिल यात्रा

रिपोर्ट: रवि डालमिया

वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव और लगातार महंगे होते पेट्रोल-डीजल के बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा देशवासियों से ईंधन बचाने की अपील के बाद पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकालकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। भाजपा शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा ने अपने निवास 206 राम विहार से जिला कार्यालय विज्ञान लोक तक साइकिल यात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

भाजपा नेताओं ने कहा कि आज देश जिन परिस्थितियों से गुजर रहा है, उसमें ईंधन की बचत और विदेशी मुद्रा को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम लोगों पर भी आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। ऐसे समय में प्रत्येक नागरिक का दायित्व बनता है कि वह ईंधन की बचत करे और अनावश्यक उपयोग से बचे।

दीपक गाबा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मई 2026 को देशवासियों से अपील करते हुए कहा था कि पेट्रोल-डीजल पूरी दुनिया में महंगे हो चुके हैं और इस पर खर्च होने वाली विदेशी मुद्रा को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शाहदरा में यह साइकिल यात्रा आयोजित की गई।

उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल ईंधन बचत तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को भी बढ़ावा देना है। साइकिल चलाने से जहां ईंधन की खपत कम होती है, वहीं प्रदूषण में भी कमी आती है और लोगों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि छोटी दूरी के लिए साइकिल का इस्तेमाल बढ़ाया जाए ताकि पर्यावरण और देश दोनों को लाभ मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि समाज में बदलाव लाने के लिए सबसे पहले खुद जागरूक होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर हर व्यक्ति छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखे तो देश स्तर पर बड़ा बदलाव संभव है। कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि भाजपा आगे भी इस तरह के जनजागरूकता कार्यक्रम लगातार चलाती रहेगी।

साइकिल यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को ईंधन बचाने, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इलाके में इस कार्यक्रम को लेकर लोगों के बीच चर्चा भी देखने को मिली और कई लोगों ने इस पहल की सराहना की।

 

Delhi Firing: करोल बाग में देर रात ताबड़तोड़ गोलियां, युवक गंभीर रूप से घायल

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें