Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Greater Noida West Society : पंचशील ग्रीन्स-1 AOA को कोर्ट ने किया निरस्त, चुनावों को अवैध माना

Greater Noida West Society: पंचशील ग्रीन्स-1 AOA को कोर्ट ने किया निरस्त, चुनावों को अवैध माना

नोएडा के ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पंचशील ग्रीन्स-1 सोसाइटी की एओए (अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन) को एसडीएम कोर्ट दादरी ने तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। इस फैसले के बाद सोसाइटी प्रबंधन को लेकर बड़ा बदलाव तय माना जा रहा है और निवासियों में भी इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है।

उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि एओए द्वारा कराए गए दोनों चुनाव नियमों के विपरीत पाए गए हैं। आदेश में कहा गया कि तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर यह पाया गया कि पूर्व में 28 अप्रैल 2024 को कराया गया चुनाव कालातीत (समय सीमा समाप्त) एओए द्वारा कराया गया था, जबकि इसके बाद 13 अप्रैल 2025 को भी एक और चुनाव कराया गया, जो पहले से ही न्यायालय और उच्च न्यायालय में लंबित मामलों के बावजूद आयोजित किया गया।

कोर्ट ने इन दोनों ही चुनावों को अवैध करार देते हुए एओए को निरस्त करने का आदेश दिया है। साथ ही डिप्टी रजिस्ट्रार को आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

इस पूरे मामले पर सोसाइटी निवासी विकास कुमार ने कहा कि एसडीएम कोर्ट के आदेश से यह साफ हो गया है कि पिछले लगभग दो वर्षों से एओए अवैध रूप से कार्य कर रही थी और नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि न्यायालय में मामला लंबित होने के बावजूद बिना किसी अनुमति के मनमाने तरीके से निर्णय लिए जा रहे थे।

निवासियों का कहना है कि अब इस फैसले के बाद सोसाइटी में पारदर्शी और नियमों के अनुसार नए चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू होनी चाहिए, ताकि सही प्रतिनिधित्व चुना जा सके।

विवादों के बीच यह आदेश सोसाइटी प्रबंधन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, वहीं निवासियों को उम्मीद है कि अब व्यवस्थाएं अधिक पारदर्शी और नियमबद्ध तरीके से संचालित होंगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें