उत्तर प्रदेशराज्य

Noida Cyber Fraud: IGL कर्मचारी बनकर बुजुर्ग महिला से 21 लाख की ठगी

Noida Cyber Fraud: IGL कर्मचारी बनकर बुजुर्ग महिला से 21 लाख की ठगी

नोएडा के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में साइबर ठगों ने बुजुर्ग महिला गुजीब कालरा को ठगी का शिकार बना लिया। आरोपियों ने खुद को IGL गैस कंपनी का कर्मचारी बताकर महिला को डराया और उनके बैंक खाते से 11 अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए कुल 21 लाख रुपये निकाल लिए।

पुलिस के अनुसार, घटना की शुरुआत तब हुई जब महिला के मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि उनका गैस बिल बकाया है और यदि तुरंत भुगतान नहीं किया गया तो कनेक्शन काट दिया जाएगा। देश में गैस सिलेंडर की किल्लत का हवाला देकर ठग ने महिला को डराया, जिससे उसने भरोसा कर लिया।

ठग ने महिला को एक लिंक भेजा और तुरंत बिल का भुगतान करने को कहा। महिला ने लिंक खोलकर अपने बैंक खाते से संबंधित जानकारी भर दी। इसके बाद साइबर ठगों ने महिला के खाते से 11 अलग-अलग ट्रांजैक्शन के माध्यम से कुल 21 लाख रुपये निकाल लिए। कुछ ही देर बाद महिला को लगातार बैंक मैसेज आने लगे, तब उन्हें ठगी का पता चला।

ठगी का पता चलने पर गुजीब कालरा ने तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन और स्थानीय पुलिस से संपर्क किया। उन्होंने साइबर पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों ने लोगों को सावधान किया है कि ऐसे कॉल और फर्जी लिंक से बैंक की जानकारी साझा न करें। बैंक और सरकारी संस्थान कभी भी फोन या मैसेज के जरिए सीधे भुगतान या पासवर्ड मांगते नहीं हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button