Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

East Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली में कोंडली पुल के पास युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, हत्या के प्रयास का केस दर्ज

East Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली में कोंडली पुल के पास युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, हत्या के प्रयास का केस दर्ज

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र में कोंडली पुल के पास एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने की गंभीर वारदात सामने आई है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हत्या के प्रयास की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीसीपी अभिषेक धानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 जनवरी 2026 को न्यू अशोक नगर थाना पुलिस को एलबीएस अस्पताल से सूचना मिली थी कि कोंडली पुल के पास एक व्यक्ति को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल अस्पताल पहुंची, जहां पता चला कि घायल की हालत नाजुक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

घायल की पहचान दिल्ली के ओल्ड कोंडली निवासी 32 वर्षीय जय प्रकाश के रूप में हुई है। एम्स ट्रॉमा सेंटर में उसे भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। पुलिस द्वारा पूछताछ में पीड़ित जय प्रकाश ने बताया कि कोंडली पुल के पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने अचानक उस पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। पीड़ित के बयान के आधार पर थाना न्यू अशोक नगर में धारा 109(1) बीएनएस के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें