Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

उत्तर प्रदेश : मथुरा में प्रशासनिक दावों की खुली पोल, ‘नो व्हीकल जोन’ में घुसी स्कॉर्पियो, दंडवत कर रहे श्रद्धालु को रौंदा

Mathura News : मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जिसने पुलिस और स्थानीय प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है। यहाँ गिरराज परिक्रमा मार्ग पर एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो गाड़ी ने दंडवती परिक्रमा लगा रहे श्रद्धालु को बुरी तरह रौंद दिया। गाड़ी के पहिए श्रद्धालु के पैरों के ऊपर चढ़ गए, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।

पूरा मामला जनपद मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र अंतर्गत दानघाटी मार्ग स्थित सौंख अड्डे का है। नए साल पर गिरराज महाराज के दर्शन के लिए लाखों की संख्या में भक्त उमड़ रहे हैं। प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए परिक्रमा मार्ग को ‘नो व्हीकल जोन’ घोषित कर रखा है, ताकि भक्त सुरक्षित परिक्रमा कर सकें। लेकिन इसी बीच, नियमों को ताक पर रखकर भीड़ के बीच घुसी एक सफेद स्कॉर्पियो गाड़ी ने जमीन पर लेटकर दंडवती परिक्रमा कर रहे एक श्रद्धालु को चपेट में ले लिया।

घायल भक्त को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहाँ उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। इस हादसे ने मथुरा प्रशासन द्वारा नए साल पर किए गए सुरक्षा के पुख्ता दावों की पोल खोल दी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब दानघाटी मार्ग ‘नो व्हीकल जोन’ है और वहाँ बैरिकेडिंग की गई है, तो भीड़ के बीच यह भारी वाहन पहुँचा कैसे?।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें