Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Noida Authority Action: शफीपुर के डूब क्षेत्र में 8 हजार वर्गमीटर अवैध निर्माण ध्वस्त, नोएडा प्राधिकरण का बड़ा अभियानHaryana CM Action: जनसमस्याओं की अनदेखी पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक्शन मोड में, गुरुग्राम में कई अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देशHapur News : गढ़ गंगा घाट पर हुआ कार्तिक पूर्णिमा मेले का भूमि पूजन, तैयारियों की समीक्षा में अधिकारियों को मिले सख्त निर्देशHimachal CM: तिस्सा से देग्रां तक जगह-जगह मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का भव्य स्वागतHapur News : दो शातिर चोर बाबूगढ़ में धरे गए, इनामी मुनीर भी शामिलDelhi Traffic Jam: त्योहारी खरीदारी से साउथ एक्स पर भीषण जाम, विकास मार्ग पर मार्च के लिए डायवर्जन एडवाइजरीParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड पर पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी में सहमति, मुआवजे व नौकरी का प्रस्तावSharad Pawar Health Update: शरद पवार को जांच के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया, प्रधानमंत्री ने फोन पर हाल जाना

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में स्क्रैप फैक्टरी में आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका

Hapur News : हापुड़ में पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के धौलाना मार्ग स्थित एक स्क्रैप फैक्टरी में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई। प्लास्टिक और पॉलीथिन में लगी आग के कारण आसपास के क्षेत्र में धुआं फैल गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

मोहल्ला किशनगंज निवासी आरिफ की धौलाना रोड पर मैनकाइंड वेयर हाउस के सामने स्क्रैप फैक्टरी है। शनिवार दोपहर किन्ही कारणों से फैक्टरी में रखी पॉलीथिन, प्लास्टिक आदि स्क्रैप में आग लग गई। कुछ ही देर आसपास के क्षेत्र में धुआं फैल गया। इससे वहां मौजूद लोगों ने अफरा तफरी मच गई।

आग लगने की सूचना कोतवाली पुलिस और दमकल विभाग की टीम को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि आग पर टीम ने जल्द काबू पा लिया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने का कारण सामने आया है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

इस घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने राहत और बचाव कार्य में तेजी से काम किया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें