Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Haryana CM Action: जनसमस्याओं की अनदेखी पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक्शन मोड में, गुरुग्राम में कई अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देशHapur News : गढ़ गंगा घाट पर हुआ कार्तिक पूर्णिमा मेले का भूमि पूजन, तैयारियों की समीक्षा में अधिकारियों को मिले सख्त निर्देशHimachal CM: तिस्सा से देग्रां तक जगह-जगह मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का भव्य स्वागतHapur News : दो शातिर चोर बाबूगढ़ में धरे गए, इनामी मुनीर भी शामिलNoida Floodplain Demolition: शफीपुर के डूब क्षेत्र में नोएडा प्राधिकरण की कार्रवाई, 8000 वर्गमीटर अवैध निर्माण ध्वस्तPNB Fixed Deposit Fraud: पीएनबी की 49 एफडी से 10.24 करोड़ रुपये निकालने का आरोप, महिला बैंककर्मी की भूमिका की जांचDiwali Bonus Protest: ग्रेटर नोएडा में दिवाली बोनस की मांग पर कर्मचारियों का प्रदर्शन, बातचीत के बाद काम पर लौटेGaur Chowk Underpass Trial: गौर चौक अंडरपास का 5 नवंबर से तीन दिन ट्रायल, यातायात और सुरक्षा इंतजामों की होगी जांच

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में सहेली ने बुलाया घर, फिर उसके पिता और दोस्तों ने बारी बारी किया दुष्कर्म

Hapur News : हापुड़ में पिलखुवा क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी के साथ हुए अपराध की एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। आरोप है कि किशोरी को उसकी सहेली ने अपने घर बुलाया। फिर उसने नशीला पदार्थ मिलाकर किशोरी को कोल्ड ड्रिंक पिला दिया। फिर पुत्री की आंखों के सामने उसके पिता व दो अन्य लोगों ने किशोरी के साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

आरोप है कि यह सिलसिला एक बार नहीं, कई दिनों तक चलता रहा। पीड़िता को 13 नवंबर से 25 नवंबर तक बंधक बनाकर रखा गया। इसी तिथि को किशोरी को बेसुध हालत में बरामद किया गया। मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने किशोरी की सहेली, उसके पिता व दो दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में पिलखुवा के एक मोहल्ले की महिला ने बताया कि उसके पति लंबे समय से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। इस कारण घर की सारी जिम्मेदारी वह अकेले उठाती हैं। 13 नवंबर 2025 की शाम को उनकी 14 वर्षीय पुत्री अचानक घर से गायब हो गई। पीड़िता ने परिजनों संग मिलकर काफी तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन पिलखुवा कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

25 नवंबर 2025 को सूचना मिली कि गांधी बाजार क्षेत्र में नरेश नाम के व्यक्ति के मकान से एक लड़की बेसुध हालत में मिली है। परिजन मौके पर पहुंचे तो पुत्री अचेत अवस्था में मिली। अस्पताल में जब पुत्री को होश आया तो उसने जो कुछ बताया उसे सुनकर पुलिस से लेकर परिजनों तक के होश उड़ गए।

पीड़िता ने बताया कि उसकी पिलखुवा में रहने वाली सहेली ने उसे 13 नवंबर को उसे अपने घर बुलाया था। वहां सहेली ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। कुछ ही देर में वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसने खुद को एक कमरे में बंद पाया। वहां सहेली का पिता आशीष, उसका दोस्त नरेश और हेमंत मौजूद थे। उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। यह सिलसिला कई दिनों तक चलता रहा। विरोध करने पर आरोपी उसे धमकियां देते थे। बार-बार नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर देते थे।

पीड़िता ने बताया कि जब पिलखुवा थाने पहुंची और पूरी घटना बताई तो शुरुआत में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बजाए जांच करने की बात की। जिससे परेशान होकर पीड़िता एसपी दरबार पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मामले में प्रज्ञा, आशीष, हेमंत और नरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हेमंत और नरेश को गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें