Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Himachal CM: तिस्सा से देग्रां तक जगह-जगह मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का भव्य स्वागतHapur News : दो शातिर चोर बाबूगढ़ में धरे गए, इनामी मुनीर भी शामिलNoida Floodplain Demolition: शफीपुर के डूब क्षेत्र में नोएडा प्राधिकरण की कार्रवाई, 8000 वर्गमीटर अवैध निर्माण ध्वस्तPNB Fixed Deposit Fraud: पीएनबी की 49 एफडी से 10.24 करोड़ रुपये निकालने का आरोप, महिला बैंककर्मी की भूमिका की जांचDiwali Bonus Protest: ग्रेटर नोएडा में दिवाली बोनस की मांग पर कर्मचारियों का प्रदर्शन, बातचीत के बाद काम पर लौटेGaur Chowk Underpass Trial: गौर चौक अंडरपास का 5 नवंबर से तीन दिन ट्रायल, यातायात और सुरक्षा इंतजामों की होगी जांचGreater Noida PG Operator Assault: ग्रेटर नोएडा में पीजी संचालक से मारपीट का आरोप, तीन नामजद और 40 अज्ञात पर केसNoida Food Safety Raid: नोएडा में 135 किलो रसगुल्ला और खोया नष्ट, खाद्य इकाई का पंजीकरण निलंबित

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में दबंगों ने परिवार पर किया हमला, पिता-पुत्र सहित तीन घायल

Hapur News : हापुड़ के देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में दबंग किस्म के लोगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में पिता-पुत्र सहित तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित की पुत्री के साथ छेड़छाड़ भी की।

विवरण के अनुसार, गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि 23 नवंबर की शाम को वह घेर से घर जा रहे थे। तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे विनोद ने उनके साथ मारपीट कर दी। किसी प्रकार बीच-बचाव करते हुए कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और इसके बाद वह अपने घर आ गया।

करीब 15 मिनट बाद विनोद अपने कुछ साथी आकाश उर्फ आशू, अजीत, कुणाल उर्फ बादल, हर्ष के साथ उसके घर में नुकीले हथियारों से लैस होकर आ गए। आरोपियों ने उसके सिर में वार करते हुए उसे लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर उसका पुत्र मौके पर आया तो आरोपियों ने उसे जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा। जिसमें उनका पुत्र बेहोश हो गया।

इसी दौरान उनकी पुत्री अपने भाई को पानी देने के लिए आई तो आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए मारपीट कर दी। इस मारपीट में उसका मंगलसूत्र भी टूटकर गिर गया। मारपीट के बाद वह अपने बेहोश पुत्र को लेकर अस्पताल की ओर दौड़े। इस प्रकार के हमले से पूरा परिवार दहशत में जी रहा है।

देहात थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि पांचों आरोपियों ने खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें