Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली के तोहफे का ऐलान; महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरीHapur News : धौलाना की नमकीन फैक्ट्री में मिला मानकों से खिलवाड़, विभाग ने जब्त किया 1750 किलो बेसनMathura : मथुरा के बेसिक शिक्षा विभाग में तबादलों का बड़ा खेल, पति-पत्नी को एक ही विद्यालय में तैनातीMathura : अखिलेश यादव कर रहे सरेंडर, योगी को चुनौती देने वाले पीछे हटे- श्रीकांत शर्माGTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश : मथुरा-धीरेंद्र शास्त्री के आह्वान पर शराब ठेका बंद कराने वाले 5 नामजद सहित 20 हिंदूवादी युवकों पर FIR

Mathura News : मथुरा के वृंदावन में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आह्वान के बाद एक शराब के ठेके को जबरन बंद कराने और हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने 5 नामजद और 15 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वाइन शॉप के सेल्समैन की शिकायत पर वृंदावन पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

जिसमें 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। हंगामा और एफआईआर की वजह पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने रविवार की शाम अपने उद्बोधन में वृंदावन क्षेत्र में दो शराब की दुकानों का जिक्र किया था। इसके बाद, सोमवार देर शाम कुछ युवक प्रेम मंदिर के पीछे सुनरख तिराहा पर स्थित वाइन शॉप पर पहुंचे।

सेल्समैन जितेंद्र कुमार की शिकायत के अनुसार, युवकों ने दुकान पर हंगामा किया और गाली-गलौज भी की, जिसके चलते उन्हें जबरन ठेका बंद करना पड़ा। इन युवकों ने हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल किया था।

नामजद और धाराएं सेल्समैन जितेंद्र कुमार की शिकायत पर वृंदावन पुलिस ने दक्ष चौधरी, अभिषेक ठाकुर, शिब्बो, कपिल और अक्कू पंडित को नामजद करते हुए, उनके अलावा 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने इन सभी के खिलाफ धारा 191(2), 352, 351(3), 127(2), 131 और 324(4) जैसी विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस का रुख सीओ सदर संदीप सिंह ने इस मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि अगर किसी को ठेके से संबंधित कोई शिकायत है, तो उसे आबकारी अधिकारी से शिकायत करनी चाहिए।

इस तरह अराजकता फैलाना और कानून को हाथ में लेना पूरी तरह गलत है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद अब आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच में जुट गई है। एक और वीडियो हुआ वायरल शराब के ठेके को बंद करने पहुंचे गौरक्षक दल से बताने वाले दक्ष चौधरी और वृंदावन कोतवाली के दारोगा का वीडियो वायरल हो रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें