Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दो घायल

Hapur News : हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सलोनी में रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान मारपीट में एक किशोरी सहित दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज मलिक ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि गांव के अनिल पुत्र महेश के दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति पर कुछ रुपये का लेनदेन का मामला चल रहा है। बुधवार की रात को जब पीड़ित अनिल ने दोबारा से अपने पैसे मांगे तो पड़ोस में रहने वाले अमित, सुमित और अंकित नाराज हो गए और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।

जहां इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया और जमकर मारपीट की। इस दौरान अनिल और उसकी छोटी बहन दीपांशी घायल हो गए। इस दौरान आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का उपचार करवाया।

थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज मलिक ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम गांव में पहुंची थी। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। अगर तहरीर मिलती है तो मामले में जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें