Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : धौलाना की नमकीन फैक्ट्री में मिला मानकों से खिलवाड़, विभाग ने जब्त किया 1750 किलो बेसनMathura : मथुरा के बेसिक शिक्षा विभाग में तबादलों का बड़ा खेल, पति-पत्नी को एक ही विद्यालय में तैनातीMathura : अखिलेश यादव कर रहे सरेंडर, योगी को चुनौती देने वाले पीछे हटे- श्रीकांत शर्माGTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्ट

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में दहेज उत्पीड़न का मामला, नंदोई पर अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ का आरोप

Hapur News : हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में एक महिला का उसके ससुरालियों ने दहेज में कार और दस लाख रुपये नहीं मिलने पर उसे घर से बाहर कर दिया। महिला का आरोप है कि उसके नंदोई ने उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ की। विरोध करने पर ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट कर दी।

महिला की आपबीती

महिला ने बताया कि उसकी शादी 30 नवंबर 2020 को नोएडा के सेक्टर-45 की सदरपुर कॉलोनी निवासी जयप्रकाश से हुई थी। शादी में उसके परिजन ने करीब 20 लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन ससुरालियों ने दहेज में कार और दस लाख रुपये की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। उसने किसी प्रकार नौकरी कर करीब साढ़े चार लाख रुपये ले लिए थे, लेकिन ससुरालियों ने दस लाख रुपये नहीं देने पर तलाक की धमकी दी।

पुलिस की कार्रवाई

महिला ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया था, जिसके बाद एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति, सास, ससुर, जेठ, नंंद और नंदोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें