Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली के तोहफे का ऐलान; महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरीHapur News : धौलाना की नमकीन फैक्ट्री में मिला मानकों से खिलवाड़, विभाग ने जब्त किया 1750 किलो बेसनMathura : मथुरा के बेसिक शिक्षा विभाग में तबादलों का बड़ा खेल, पति-पत्नी को एक ही विद्यालय में तैनातीMathura : अखिलेश यादव कर रहे सरेंडर, योगी को चुनौती देने वाले पीछे हटे- श्रीकांत शर्माGTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर यूनिटी मार्च

Bulandshar News (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर में अखंड भारत के शिल्पकार, महान स्वतंत्रता सेनानी और भारत रत्न से अलंकृत लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में सदर विधानसभा में यूनिटी मार्च पदयात्रा और जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह सिसोदिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने इसकी अध्यक्षता की।

कार्यक्रम में शामिल हुए पदाधिकारी

कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद डॉ. भोला सिंह, सदर विधायक प्रदीप चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष अतुल तेवतिया और नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन, संयोजक गौरव मित्तल द्वारा किया गया।

यूनिटी मार्च

यह पदयात्रा मोहन कुटी आश्रम से शुरू हुई। यह डीएवी फ्लाईओवर, अंसारी रोड चौराहा, चौक बाजार, सराफा बाजार होते हुए बूरा बाजार चौराहा और कल्याण सिंह पार्क से आगे बढ़ी। पदयात्रा का समापन धमेडे अड्डे पर हुआ। शहरवासियों ने विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर पदयात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया।

सत्येंद्र सिंह सिसोदिया का संबोधन

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह सिसोदिया ने इस अवसर पर कहा कि सरदार पटेल ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संगठन की अमर विरासत हमें सौंपी है। उन्होंने बताया कि उनका 150वां जयंती वर्ष हमें पुनः यह संकल्प दिलाता है कि भारत की एकता को सर्वोच्च मानते हुए हम राष्ट्रहित को प्रथम स्थान दें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें