Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : धौलाना की नमकीन फैक्ट्री में मिला मानकों से खिलवाड़, विभाग ने जब्त किया 1750 किलो बेसनMathura : मथुरा के बेसिक शिक्षा विभाग में तबादलों का बड़ा खेल, पति-पत्नी को एक ही विद्यालय में तैनातीMathura : अखिलेश यादव कर रहे सरेंडर, योगी को चुनौती देने वाले पीछे हटे- श्रीकांत शर्माGTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्ट

उत्तर प्रदेश : वृद्धजनों का संबल और बुढ़ापे की लाठी बन रही है योगी सरकार, पेंशन के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तर के चक्कर

Lucknow/Prayagraj : उत्तर प्रदेश के बेसहारा, बुजुर्गों और दिव्यांगों के कल्याण के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ वक्त पर उन तक  पहुंचाना योगी सरकार की प्राथमिकता है । बुजुर्गों के लिए चलाई जा रही वृद्धावस्था पेंशन योजना के आवेदन से जुड़ी प्रक्रिया के सरलीकरण के लिए सरकार ने एक और कदम उठाया है । अब पात्र लाभार्थी को बिना आवेदन किए पेंशन मिलेगी।

इंद्राणी और लाल मणि के चेहरे पर आई मुस्कान, पेंशन के लिए दफ्तर के नहीं काटने होंगे चक्कर

योगी सरकार की कैबिनेट के एक फैसले से वृद्धावस्था पेंशन पा रहे बुजुर्गों के चेहरे खिल गए हैं। उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने राज्य में वृद्धावस्था पेंशन को लेकर एक बड़ा निर्णय लिया है। अब पात्र वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन के लिए अलग से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। फतेहपुर के खानपुर में रहने वाली 71 साल की इंद्राणी को हर महीने पेंशन की औचारिकताएं पूरी करने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। गठिया की बीमारी से पीड़ित इंद्राणी को इसके लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लेकिन सरकार के एक फैसले ने उनकी यह झंझट दूर कर दी है। इंद्राणी की तरह ही प्रयागराज के कोरांव की रहने वाले 76 साल के लाल मणि नि:संतान होने की वजह से अपनी वृद्धावस्था पेंशन लेने के लिए सरकारी दफ्तरों में नहीं पहुंच पाते थे। लाल मणि को योगी सरकार के इस नए आदेश ने बड़ी राहत दी है।

प्रयागराज में 1.63 लाख से अधिक बुजुर्गों तक पहुंचा योजना का लाभ

बेसहारा बुजुर्गों के लिए सरकार की वृद्घावस्था पेंशन योजना बुढ़ापे की लाठी साबित हो रही है। प्रयागराज में इसका सतत विस्तार हो रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी राम शंकर पटेल बताते हैं कि सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में मौजूदा वित्तीय वर्ष की दूसरी किश्त में 1,63,968 बुजुर्गों को इसका लाभ मिला है। उनका कहना है कि पिछली वित्तीय वर्ष के बाद नए लाभार्थियों को शामिल करने और मृतक लाभार्थियों की स्क्रीनिंग के बाद 4100 लाभार्थियों को सूची से हटाया गया है। योजना का दायरा बढ़ता जा रहा है और हर साल इसका लाभ पाने वाले पात्र सीनियर सिटीजन की संख्या भी बढ़ती जा रही है।

अप्रैल, मई और जून महीने की किश्त एक साथ बुजुर्गों को दी गई थी जिसमें लाभार्थियों की संख्या 1.63 लाख आई थी।

प्रयागराज मंडल में भी इस योजना का तेजी से विस्तार हुआ है । उत्तर प्रदेश में इस वित्तीय वर्ष के प्रथम क्वार्टर में 67,50,000 लोगों को यह पेंशन जारी की गई । इधर प्रयागराज मंडल में इस वित्तीय वर्ष के प्रथम क्वार्टर में वृद्धावस्था पेंशन पाने वाले बुजुर्गों की संख्या 5,06,375 पहुंच चुकी हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें