Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में सड़क हादसे में सिपाही की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Hapur News : हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के कुराना टोल प्लाजा पर अनियंत्रित वाहन की टक्कर से बुलंदशहर निवासी बाइक सवार सिपाही रुकम सिंह की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहचान करने के बाद मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, जिला बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद के गांव किशनपुर निवासी रुकम सिंह पुत्र चंपत सैनी की तैनाती फिलहाल जिला गाजियाबाद की पुलिस लाइन में थी। जहां से उनकी ड्यूटी मोदीनगर क्षेत्र स्थित बैंक सुरक्षा गार्ड के रूप में लगाई गई थी। सोमवार दोपहर करीब एक बजे वे बाइक पर सवार होकर बुलंदशहर से मोदीनगर जा रहे थे।

जैसे ही वह थाना हाफिजपुर क्षेत्र के हाईवे 334 स्थित कुराना टोल प्लाजा के पास पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सिपाही सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना मिलने पर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सिपाही को तत्काल अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामले की सूचना सिपाही के परिजनों को दी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। भाई विनोद ने बताया कि रुकम सिंह वर्ष 2018 में उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। उनकी मां की पहले ही मौत हो चुकी थी।

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि गाजियाबाद पुलिस को मामले से अवगत करा दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें