Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में अंडे की दुकान पर विवाद ने ली एक युवक की जान, दो भाइयों पर हत्या का आरोप

Hapur News : हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में किठौर रोड पर एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। अंडे खरीदने के पैसे मांगने को लेकर हुए झगड़े में एक युवक को धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। इस घटना ने आसपास के इलाके में सनसनी फैला दी है।

पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर दो भाइयों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश तेज कर दी है। मृतक के चाचा जुल्फिकार ने थाना हापुड़ देहात में तहरीर देकर बताया कि 3 नवंबर की रात करीब 9 बजे वह किठौर रोड पर स्थित अपनी कैंटीन ‘उवेश गुलजार कन्फेक्शनरी’ पर अंडे का स्टॉल लगाकर बैठे थे।

उनके साथ भतीजा अरमान और जीजा गुलजार भी मौजूद थे। इसी दौरान मोहल्ला अहसान नगर असौड़ा निवासी अमन और उसके छोटे भाई आदिश अंडे लेने के लिए दुकान पर पहुंचे। पैसे मांगने पर आरोपी भाई दोनों झगड़ा करने लगे। गुस्से में अमन ने अरमान पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी मौके से फरार हो गए।

चिकित्सकों ने मृत घोषित किया
मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल अरमान को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अरमान की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे।

हत्यारोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि जुल्फिकार की तहरीर पर अमन और आदिश के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। जल्द ही हत्यारों को पकड़कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस ने इलाके में शांति बनाए रखने के लिए फोर्स तैनात कर दी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें