Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मिला ड्रोन सेना का निकला, ग्रामीणों में बन गया था दहशत का माहौल

Hapur News : हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के बहरामपुर बाढ़ली गांव में सोमवार की सुबह एक विशालकाय ड्रोन खेत में पड़ा मिला। किसानों ने ड्रोन को खेत में पड़ा देखा तो इसकी सूचना बाबूगढ़ पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वहां से ग्रामीणों को दूर रहने की हिदायत दी। इसके बाद फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों ने रविवार की देर रात करीब साढ़े 10 बजे एक बड़ा ड्रोन गांव में उड़ता देखा था। इससे गांव में दहशत व्याप्त हो गई। सोमवार की सुबह ग्रामीण अपने खेतों की तरफ जा रहे थे, उन्हें अजहर के खेत में विशालकाय ड्रोन पड़ा दिखाई दिया।

मुदाफरा चौकी प्रभारी विनोद कुमार पुलिसबल के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझकर वहां से हटाया। खेत में मिला ड्रोन करीब 50 किलो वजन का था। मौके पर जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया और ड्रोन को कब्जे में लेकर इसकी पूरी जांच की गई।

पूरी जांच के बाद पता चला कि ड्रोन सेना का था और इसे मेरठ स्थित कैंट एरिया से सेना ने किसी सर्वे के लिए उड़ाया था, जो अचानक रेंज से बाहर हो गया। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि सेना के अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है। पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली है और ग्रामीणों को भी आश्वस्त किया है कि स्थिति नियंत्रण में है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें