Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

New Delhi : कोकीन केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, तमिल अभिनेता श्रीकांत और कृष्ण कुमार को पूछताछ के लिए समन

New Delhi (मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स) : चेन्नई में कथित कोकीन केस को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री के दो प्रसिद्ध अभिनेताओं के. श्रीकांत और कृष्ण कुमार को पूछताछ के लिए समन भेजा है। दोनों अभिनेताओं को अगले हफ्ते सोमवार और मंगलवार को ईडी के चेन्नई जोनल कार्यालय में पेश होने के निर्देश दिए गए हैं।

ईडी का यह समन मनी लॉन्ड्रिंग और ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़े एक बड़े जांच अभियान का हिस्सा है। यह मामला हाल में चेन्नई में हुई कोकीन की बरामदगी से जुड़ा है। अधिकारियों के अनुसार, दोनों अभिनेताओं से उन वित्तीय लेनदेन और संपर्कों को लेकर पूछताछ की जाएगी, जिनका संबंध इस केस से हो सकता है।

इससे पहले, ग्रेटर चेन्नई सिटी पुलिस ने 18 जून 2025 को यह मामला दर्ज किया था। पुलिस की एंटी-नार्कोटिक्स इंटेलिजेंस यूनिट (ANIU) ने घाना के नागरिक जॉन को गिरफ्तार किया था, जो कोकीन सप्लाई करने का आरोपी था। जांच में सामने आया कि जॉन ने नशा प्रदीप कुमार नामक व्यक्ति को बेचा था, जिसके जरिए यह ड्रग्स नेटवर्क तमिल इंडस्ट्री तक पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने अभिनेता श्रीकांत, कृष्ण कुमार, जवाहर और प्रसांत को भी गिरफ्तार किया था।

मद्रास हाई कोर्ट ने 8 जुलाई को श्रीकांत (45) और कृष्ण कुमार (47) को जमानत दे दी थी। अदालत ने माना कि दोनों पर केवल व्यक्तिगत उपयोग के लिए कोकीन खरीदने का आरोप है और उनके पास से कोई नशा बरामद नहीं हुआ था।

ईडी अब यह जांच कर रही है कि इस मामले में ड्रग्स व्यापार से जुड़ा कोई आर्थिक लाभ या ‘प्रोसीड्स ऑफ क्राइम’ तो नहीं हुआ। एजेंसी ने संकेत दिया है कि आगे और लोगों को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

मिताली चंदोला

संबंधित खबरें