Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Punjab : पहले दिन 1480 परिवारों ने कराया पंजीकरण, हर पंजाबी को मिलेगा 10 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा

Chandigarh News : पंजाब सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना की शुरुआत कर दी है, जिसके अंतर्गत हर नागरिक को 10 लाख रुपए तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा कवर मिलेगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में यह योजना पंजाब को एक नई दिशा में ले जाने वाली साबित होगी। राज्य के 3 करोड़ निवासियों के लिए शुरू हुई इस महत्वाकांक्षी पहल का औपचारिक शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने किया।

इस योजना की शुरुआत तरनतारन और बरनाला ज़िलों से हुई है। राज्य स्वास्थ्य एजेंसी कार्यालय से ऑनलाइन उद्घाटन करते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और सरल रखा गया है ताकि हर नागरिक आसानी से इसका लाभ उठा सके। पहले ही दिन 1480 परिवारों ने पंजीकरण करवा कर इस योजना पर अपना भरोसा जताया।

डॉ. बलबीर सिंह ने इस दिन को पंजाब के लिए ऐतिहासिक करार दिया और कहा कि यह पहल पूरे देश के लिए मिसाल बनेगी। उन्होंने बताया कि पंजाब अब पहला ऐसा राज्य बन गया है जो हर नागरिक को, उसकी आय चाहे कुछ भी हो, 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा कवर उपलब्ध कराता है। आने वाले दिनों में इस योजना को पूरे राज्य में लागू किया जाएगा, जिससे हर पंजाबी परिवार सुरक्षित और निश्चिंत महसूस कर सकेगा।

इस योजना की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसके तहत लाभार्थी न सिर्फ सभी सरकारी अस्पतालों बल्कि 500 से अधिक सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भी कैशलेस इलाज प्राप्त कर सकेंगे। इलाज का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी, जिससे लोगों को बड़े से बड़े ऑपरेशन और इलाज के लिए अपनी संपत्ति बेचने या कर्ज लेने की मजबूरी नहीं होगी।

पंजीकरण की प्रक्रिया भी पूरी तरह आसान रखी गई है। सिर्फ वोटर आईडी कार्ड और आधार कार्ड के आधार पर कोई भी नागरिक इस योजना का हिस्सा बन सकता है। इसमें किसी भी तरह की आय सीमा नहीं रखी गई है, जिससे समाज के हर वर्ग तक यह योजना पहुंच सके।

योजना के तहत 2300 से अधिक स्वास्थ्य पैकेज शामिल किए गए हैं जिनमें कैंसर, हृदय रोग, किडनी और लीवर की बीमारियों से जुड़ी जटिल सर्जरी से लेकर सामान्य स्वास्थ्य सेवाएं और दुर्घटनाओं से संबंधित उपचार भी शामिल हैं। पंजाब सरकार का यह कदम हर परिवार के लिए राहत और सुरक्षा की नई गारंटी है। मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व में पंजाब अब स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में पूरे देश को नई दिशा दिखा रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें