Greater Noida Bull Attack: ग्रेटर नोएडा में आवारा सांड ने इंजीनियर पर हमला किया, गंभीर रूप से घायल
रिपोर्ट: अमर सैनी
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा वन में बीती शाम आवारा सांड के हमले से एक इंजीनियर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अपने ऑफिस से लौट रहे युवक पर अचानक सांड ने हमला कर दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गया और गंभीर चोटें आईं। घायल इंजीनियर को तुरंत नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना का वीडियो आसपास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया, जिससे पता चलता है कि आवारा सांड ने अचानक युवक पर हमला किया। स्थानीय लोग बताते हैं कि क्षेत्र में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ रहा है और इससे पहले भी कई लोगों को चोटें आई हैं।
स्थानीय निवासियों ने प्राधिकरण पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उन्होंने कई बार लिखित शिकायतें दी हैं, लेकिन आवारा पशुओं को पकड़ने और सड़क से हटाने की कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोग सुरक्षा की मांग कर रहे हैं और चाहते हैं कि प्रशासन आवारा पशुओं के खिलाफ सख्त कदम उठाए। यह मामला ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा टू क्षेत्र से जुड़ा है। पुलिस और नगर प्राधिकरण इस मामले की जांच कर रहे हैं और इलाके में सुरक्षा बढ़ाने के उपायों पर विचार कर रहे हैं।
‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई





