Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Noida Floodplain Demolition: शफीपुर के डूब क्षेत्र में नोएडा प्राधिकरण की कार्रवाई, 8000 वर्गमीटर अवैध निर्माण ध्वस्तPNB Fixed Deposit Fraud: पीएनबी की 49 एफडी से 10.24 करोड़ रुपये निकालने का आरोप, महिला बैंककर्मी की भूमिका की जांचDiwali Bonus Protest: ग्रेटर नोएडा में दिवाली बोनस की मांग पर कर्मचारियों का प्रदर्शन, बातचीत के बाद काम पर लौटेGaur Chowk Underpass Trial: गौर चौक अंडरपास का 5 नवंबर से तीन दिन ट्रायल, यातायात और सुरक्षा इंतजामों की होगी जांचGreater Noida PG Operator Assault: ग्रेटर नोएडा में पीजी संचालक से मारपीट का आरोप, तीन नामजद और 40 अज्ञात पर केसNoida Food Safety Raid: नोएडा में 135 किलो रसगुल्ला और खोया नष्ट, खाद्य इकाई का पंजीकरण निलंबितNoida Bike Accident: नोएडा के सेक्टर-31 में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायलNoida Diwali Temple Decorations: दीपावली पर नोएडा के मंदिर फूलों और रंगीन लाइटों से सजे, विशेष पूजा की तैयारी

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में तमंचे से गोली मारकर अधिवक्ता के चाचा ने की आत्महत्या

Hapur News : हापुड़ में कस्बा धौलाना में 45 वर्षीय प्रमोद तोमर ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि खुद पर दर्ज मुकदमों को लेकर प्रमोद तोमर पिछले काफी दिनों से अवसाद में चल रहे थे।

अधिवक्ता सौरभ तोमर ने बताया कि उनके चाचा 45 वर्षीय प्रमोद तोमर पर गांव की पार्टीबाजी के कारण कई मुकदमे दर्ज हो गए थे। इनमें से अधिकांश मामलों में वह बरी हो चुके थे, लेकिन एक 20 साल पुराना मुकदमा अभी भी हापुड़ न्यायालय में लंबित था। इसी कारण वह लंबे समय से मानसिक तनाव में थे।

वर्तमान में प्रमोद तहसील में एक चेंबर पर मुंशी का काम कर रहे थे। सोमवार शाम करीब 7 बजे काम निपटाकर घर लौटे प्रमोद पास ही बने एक खंडहरनुमा मकान में गए और कनपटी पर गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतक प्रमोद की हिस्ट्रीशीट थाना धौलाना में खुली हुई थी। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की है। मामले की जांच की जा रही है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें