55 वर्षीय मरीज के पेट से फुटबॉल के आकार का कैंसरयुक्त ट्यूमर निकाला

नई दिल्ली, 6 नवम्बर : फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट, गुरुग्राम के डॉक्टरों ने एक 55-वर्षीय अफ्रीकी महिला के पेट से 9.1 किलोग्राम वजन वाले फुटबॉल के आकार के कैंसर ट्यूमर को निकालने में सफलता हासिल की है। मरीज के पेट में पिछले 6-7 महीनों से दर्द की शिकायत बनी हुई थी।

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ओंकोलॉजी विभाग के डायरेक्टर डॉ अमित जावेद के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने मरीज के पेट से इस बड़े आकार के ट्यूमर को निकाला, जो एक बड़ी फुटबॉल की तरह उनके पेट से लटक रहा था। जावेद ने बताया कि इससे पहले मरीज की सीटी एंजियोग्राफी और एक पैट स्कैन कराया गया जिससे उनके पेट के अंदर एक बड़े आकार के वास्क्युलर ट्यूमर की पुष्टि हुई। यह ट्यूमर अपने बड़े आकार के कारण आसपास के सभी महत्वपूर्ण अंगों जैसे मूत्रनलियों, गुर्दों समेत अन्य संरचनाओं पर दबाव डाल रहा था। केवल चार दिनों के बाद ही मरीज को स्थिर हालत में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img