Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

छठ पूजा पर दिल्ली सरकार के अस्पताल रहेंगे बंद

छठ पूजा पर दिल्ली सरकार के अस्पताल रहेंगे बंद
-ओपीडी व प्रशासनिक सेवाएं रहेंगी बंद, इमरजेंसी विभाग रहेंगे खुले

नई दिल्ली, 6 नवम्बर : छठ पर्व के नाम से मशहूर प्रतिहार षष्ठी एवं सूर्य षष्ठी के अवसर पर दिल्ली के तमाम सरकारी अस्पताल वीरवार को बंद रहेंगे। इस दौरान अस्पतालों की ओपीडी और प्रशासनिक सेवाएं बंद रहेंगी। मगर, आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी।

दरअसल, दिल्ली सरकार की ओर से बुधवार को जारी आदेश में वीरवार को सभी सरकारी कार्यालयों और अस्पतालों में छुट्टी की घोषणा की गई है। इसके तहत लोकनायक, गुरु तेग बहादुर, जीबी पंत, गुरु नानक नेत्र केंद्र, लाल बहादुर शास्त्री और जग प्रवेश चंद्र अस्पताल समेत तमाम सरकारी अस्पतालों में ओपीडी और प्रशासनिक सेवाएं बंद रहेंगी। आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी। उधर, केंद्र सरकार के अस्पताल खुले रहेंगे जिनमें एम्स दिल्ली, एलएचएमसी, सफदरजंग और आरएमएल अस्पताल शामिल हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *