Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलVaranasi : ‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानTrain Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद

नोएडा में अनिल कपूर ने किया सुसाइड

नोएडा में सेक्टर 47 में बुधवार देर रात अनिल कपूर ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी में गोली मारकर सुसाइड कर लिया
नोएडा में सेक्टर 47 में बुधवार देर रात अनिल कपूर ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी में गोली मारकर सुसाइड कर लिया

अमर सैनी

नोएडा: नोएडा में सेक्टर 47 में बुधवार देर रात अनिल कपूर ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी में गोली मारकर सुसाइड कर लिया। घटना की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच में पता चला है कि व्यापार में घाटा होने पर चीनी व्यापारी काफी तनाव में चल रहा था।

पुलिस के मुताबिक सेक्टर 47 के डी ब्लॉक में सेक्टर 47 के डी ब्लॉक में अनिल कपूर 56 वर्ष अपने परिवार के साथ रह रहे थे। वह चीनी के व्यापारी थे। बुधवार रात वह परिवार के साथ खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए। कुछ देर बाद परिजनों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो कमरे की तरफ दौड़े। वहां उन्होंने व्यापारी को लहूलुहान पड़ा पाया। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच में पता चला है कि चीनी व्यापारी अनिल कपूर पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे। बताया जा रहा है कि उन्हें व्यापार में काफी घाटा हो गया था। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *