Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

10 हजार रुपये का इनामी भूमाफिया गिरफ्तार

10 हजार रुपये का इनामी भूमाफिया गिरफ्तार
थाना फेस-2 पुलिस ने गुरुवार को चिपियाना बुजुर्गगांव से 10 हजार रुपये के इनामी भूमाफिया को गिरफ्तार किया है।

अमर सैनी

नोएडा। थाना फेस-2 पुलिस ने गुरुवार को चिपियाना बुजुर्गगांव से 10 हजार रुपये के इनामी भूमाफिया को गिरफ्तार किया है। वह काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि न्यू अशोक नगर, दिल्ली निवासी हीमा देवी ने कोर्ट के आदेश पर 20 फरवरी को संजीव तोमर, ज्ञानेंद्र थापा, आशीष भाटिया और विजय शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कराया था। उसी दिन संगम विहार, दिल्ली निवासी लता देवी ने भी चारों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोप था कि आरोपियों ने गांव सलारपुर में प्लॉट दिलाने के नाम पर दोनों से 15 लाख 70 हजार रुपये ठग लिए थे। आरोपियों ने किसी और की जमीन की रजिस्ट्री करा ली थी। सेंट्रल जोन के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि संजीव तोमर काफी समय से फरार चल रहा था। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी संजीव तोमर को गुरुवार को चिपियाना बुजुर्ग गांव में किराए के मकान से गिरफ्तार किया गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *