गांव बतौर, जीतपुर, टिब्बी माजरा में 04 अवैध कॉलोनी व गढी कोटाहा में 01 अवैध गोदाम को जेसीबी से किया ध्वस्त

गांव बतौर, जीतपुर, टिब्बी माजरा में 04 अवैध कॉलोनी व गढी कोटाहा में 01 अवैध गोदाम को जेसीबी से किया ध्वस्त

पंचकूला, 28 फरवरी – उपायुक्त मोनिका गुप्ता के मार्गदर्शन में जिला नगर योजनाकार, पंचकूला श्रीमति दिव्या डोगरा के नेतृत्व में जिला नगर योजनाकार की टीम द्वारा नियंत्रित क्षेत्र बरवाला व रायपुररानी में बड़ी कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में गांव बतौर, जीतपुर, टिब्बी माजरा में 04 अवैध कॉलोनी व गढी कोटाहा में 01 अवैध गोदाम को जेसीबी द्वारा ध्वस्त किया गया।

जिला नगर योजनाकार ने बताया कि उक्त कॉलोनियों पर कार्यवाही करने से पहले विभाग द्वारा नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन चुककर्ताओं द्वारा इन अवैध निर्माणों को नहीं हटाया गया, जिस कारण विभाग को यह कार्यवाही करनी पड़ी। उन्होंने यह भी बताया कि कोई भी निर्माण करने या कॉलोनी विकसित करने से पहले निदेशक, नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग हरियाणा से अनुमति लिए बिना कोई भी अवैध निर्माण या कॉलोनी विकसित की जाती है तो विभाग उसके विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही जारी रखेगा। अतः आम जनता से अनुरोध किया जाता है कि विभाग से सी.एल.यु/लाईसेंस की अनुमति लिए बिना काटी गई अवैध कॉलोनियों में मकान या दुकान ना लेंवें ताकि जनता की कड़ी मेहनत का पैसा बर्बाद न हो और अनाधिकृत अवैध निर्माणों पर रोक लग सके।

इस कार्यवाही में अशोक कुमार, सहायक नगर योजनाकार, डिम्पी, सहायक नगर योजनाकार, कनिष्ठ अभियंता दीपक कुमार व ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नरेंद्र फोगाट, उपमंडल अभियंता, पुलिस हाउसिंग कोरपोरेशन, पंचकूला एवं भारी पुलिस बल की उपस्थिति में संपन्न हुई।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Dehradun : पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाएंगे, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

Dehradun : देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img