माउथ फ्रेशनर समझ Dry Ice खाने पर 5 लोगों के मुंह से निकला था खून, अब हुआ खुलासा

रेंस्तरां में माउथ फ्रेशनर खाने से 5 लोगों की तबियत अचानक बिगड़ गई. तुरंत ही उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टर का कहना है कि जो चीज पांचों लोगों ने खाई थी वो दरअसल ड्राई आइस है. यह कार्बन डाई ऑक्साइड का ठोस रूप होता है. इसका इस्तेमाल कूलिंग एजेंट के रूप में किया जाता है.

माउथ फ्रेशनर खाते ही मुंह से निकलने लगा खून

गुरुग्राम के एक रेंस्तरां में माउथ फ्रेशनर खाने से 5 लोगों की तबियत अचानक बिगड़ गई. तुरंत ही उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि La Forestta Cafe में अंकित कुमार अपनी पत्नी और दोस्तों के साथ डिनर करने के लिए गए थे. डिनर के बाद उन्हें माउथ फ्रेशनर खाया तो उनके मुंह में जलन और उल्टी होने लगी. कुछ देर उनके मुंह से खून निकलने लगा. तुरंत ही सभी को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जहां 5 में से दो गी हालत गंभीर बताई जा रही है.

पीड़ितों की शिकायत के बाद पुलिस ने रेंस्तरां संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस के मुताबिक अंकित ने अपनी बेटी को गोद में लिया था, इसलिए वो माउथ फ्रेशनर नहीं खा पाए थे. ग्रुप में केवल वही थे जिन्हें कुछ नहीं हुआ.

माउथ फ्रेशनर खाने पांच लोगों के मुंह से निकला खून

डॉक्टर का कहना है कि जो चीज पांचों लोगों ने खाई थी वो दरअसल ड्राई आइस है. यह कार्बन डाई ऑक्साइड का ठोस रूप होता है. इसका इस्तेमाल कूलिंग एजेंट के रूप में किया जाता है. अब  मेडिकल से लेकर फूड इंडस्ट्री में इसका इस्तेमाल हो रहा है.

पुलिस ने रेंस्तरां मालिक के खिलाफ दर्ज किया केस 

रेस्टोरेंट के मैनेजर गगन शर्मा का कहना है कि इससे पहले उनके रेस्टोरेंट में कभी ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. ड्राई आइस हम नहीं रखते हैं. मुझे लगता है कि ये हमें फंसाने की कोशिश है. भला हम खुद अपने रेस्टोरेंट का नाम क्यों खराब करेंगे. पुलिस मामले की जांच कर रही है. उन्हें जो भी नुकसान हुआ है हम उसका मुआवजा देने के लिए भी तैयार हैं. पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने  रेंस्तरां मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जांच के हिसाब से ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img