वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन नई दिल्ली में आज केंद्र और राज्यों के जीएसटी-अधिकारियों के राष्ट्रीय-सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी

वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन आज नई दिल्ली में केंद्र और राज्यों के वस्तु और सेवा कर-जीएसटी अधिकारियों के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी। एक दिन के इस सम्मेलन का आयोजन राजस्व विभाग कर रहा है। सम्मेलन में वस्‍तु और सेवा कर की चोरी रोकने, फर्जी बिल से निपटने और बेहतर कार्य-प्रणाली को साझा करने पर व्यापक विचार-विमर्श होगा।

इस सम्मेलन से केंद्र और राज्यों के जीएसटी प्रवर्तन अधिकारियों के लिए एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने तथा वस्‍तु और सेवा कर प्रशासन को सामूहिक रूप से मजबूत करने का मंच उपलब्ध होगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img