जानें Samsung Galaxy F15 5G की सभी स्पेसिफिकेशन्स, कीमतें और ऑफर्स, भारत में लॉन्च हुआ

सैमसंग ने भारत में अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. इस फोन का नाम Samsung Galaxy F15 5G है. इस फोन को कंपनी ने आज भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है. यह सैमसंग गैलेक्सी की एफ-सीरीज का एक बजट स्मार्टफोन है.

इस फोन को कंपनी ने MediaTek Dimensity 6100+ चिपसेट के साथ लॉन्च किया है. इसके अलावा इस फोन को ग्रूवी वायलेट, जैज़ी ग्रीन और ऐश ब्लैक समेत तीन कलर के विकल्पों में लॉन्च किया गया है. आइए हम आपको इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में बताते हैं.

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

डिस्प्ले: सैमसंग के इस फोन में 6.5 इंच की Super AMOLED स्क्रीन दी गई है, जिसका फुल एचडी प्लस रेजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इस फोन का पीक ब्राइटनेस 800 निट्स है.

बैक कैमरा: इस फोन के पिछले हिस्से में एक एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इस सेटअप का मेन कैमरा 50MP, दूसरा कैमरा 5MP के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और तीसरा कैमरा 2MP के डेप्थ सेंसर के साथ आता है.

फ्रंट कैमरा: इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का एक फ्रंट कैमरा दिया गया है.

प्रोसेसर: इस फोन में प्रोसेसर के लिए MediaTek Dimensity 6100+ SoC चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जो ग्राफिक्स के लिए Mali G57 GPU के साथ आता है.

ऑपरेटिंग सिस्टम: यह फोन Android 13 पर बेस्ड OneUI 5 पर रन करता है. कंपनी ने इस फोन में 4 एंड्रॉयड वर्ज़न अपग्रेड्स का वादा किया है.

बैटरी: सैमसंग ने अपने इस बजट फोन में 6000mAh की बैटरी दी है.

चार्जिंग: इस फोन की बैटरी 25W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है, और इसके लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी दिया गया है. हालांकि, इस फोन के साथ कंपनी चार्जर नहीं देती है. यूज़र्स को चार्जर अलग से खरीदना पड़ेगा.

अन्य फीचर्स: इस फोन में 3.5mm ऑडियो जैक, सिंगल स्पीकर ग्रिल, साइड माउंटटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, फेस अनलॉक, डुअल सिम 5G, WiFi 802.11a/b/g/n/ac और Bluetooth 5.3 जैसे कई खास फीचर्स दिए गए हैं.

वेरिएंट और कीमत

इस फोन को कंपनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च किया है. पहला वेरिएंट 4GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 12,999 रुपये है.

इस फोन का दूसरा वेरिएंट  6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 14,999 रुपये है.

लॉन्च ऑफर और उसकी कंडीशन्स

लॉन्च ऑफर के रूप में इस फोन को HDFC Bank कार्ड से पेमेंट करने के वाले यूज़र्स को कंपनी 1000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है.  हालांकि, एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से पमेंट करने वाले यूज़र्स को ईएमआई और नॉन-ईएमआई दोनों तरह से खरीदने पर डिस्काउंट मिलेगा, लेकिन डेबिट कार्ड से पेमेंट करने वाले यूज़र्स को सिर्फ ईएमआई के जरिए खरीदने पर डिस्काउंट का फायदा मिलेगा.

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img