Greater Noida road: नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच नया वैकल्पिक मार्ग जल्द होगा शुरू

Greater Noida road: नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच नया वैकल्पिक मार्ग जल्द होगा शुरू

नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच यातायात को और सुगम बनाने के लिए एक नए वैकल्पिक मार्ग को शीघ्र शुरू करने की तैयारी तेज कर दी गई है। इसी कड़ी में प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह ने मंगलवार को ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थ्री से नोएडा के सेक्टर 146-147 को जोड़ने वाले हिंडन नदी पर बन रहे पुल और उसकी एप्रोच रोड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रेटर नोएडा की ओर एप्रोच रोड के निर्माण कार्य को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच आवागमन को आसान बनाने के उद्देश्य से हिंडन नदी पर इस पुल का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। पुल के दोनों ओर एप्रोच रोड का निर्माण नोएडा प्राधिकरण और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा कराया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा की ओर बनने वाली एप्रोच रोड की लंबाई लगभग एक किलोमीटर है, जिस पर करीब 25 करोड़ रुपये की लागत आ रही है। प्राधिकरण इस परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने में जुटा हुआ है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ग्रेटर नोएडा की तरफ एप्रोच रोड का निर्माण जल्द से जल्द पूरा कराया जाए, ताकि पुल के शुरू होते ही लोग इस नए वैकल्पिक मार्ग का लाभ उठा सकें। महाप्रबंधक एके सिंह ने वर्क सर्किल-5 की टीम के साथ मौके पर जाकर निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

महाप्रबंधक ने बताया कि एप्रोच रोड का लगभग 50 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्य को पूरा करने में करीब छह माह का समय लगेगा। वहीं, हिंडन नदी पर पुल का निर्माण ब्रिज कार्पोरेशन की निगरानी में किया जा रहा है और इसके भी लगभग इसी अवधि में पूरा होने की संभावना है। योजना के अनुसार, पुल और दोनों तरफ की एप्रोच रोड एक साथ तैयार कर इस मार्ग को वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।

इस नए वैकल्पिक मार्ग के शुरू होने से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच यात्रा करने वाले हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। खासतौर पर परी चौक पर लगने वाले जाम का दबाव कम होगा और दोनों शहरों के बीच आवाजाही पहले से अधिक आसान और तेज हो सकेगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img