सीमेंटी कंपनी के गोदाम में डाली डकैती, लाखों रुपये का माल लेकर हुए फुर्र

अमर सैनी
नोएडा। ग्रेटर नोएडा में बदमाशों ने धूम मानिकपुर में एक सीमेंट गोदाम में डकैती डाली है। बदमाश गोदाम से करीब 69 सीमेंट के कट्टे गाड़ी में लोड कर ले गए। इस दौरान बदमाशों ने गोदाम में जमकर उत्पात मचाया। पुलिस जांच में कई सीमेंट के कट्टे बिखरे पड़े मिले। गोदाम में मालिक में घटना की शिकायत थाना बादलपुर पुलिस से की है।
पुलिस को दी शिकायत में गोदाम के मैनेजर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि धूम मानिकपुर में अल्ट्राटेक सीमेंट का गोदाम है। 13 अक्तूबर की रात 8:30 बजे गोदाम को बंद कर सभी कर्मचारी घर चले गए। अगले दिन सुबह जब कर्मचारी गोदाम पर पहुंचे तो गेट का ताला टूटा पाया। बिजेंद्र ने बताया कि गोदाम में सारा माल बिखरा पड़ा था। गिनती करने पर सीमेंट के 69 कट्टे कम मिले। यह घटना रात करीब 8:30 बजे से सुबह 6 बजे के बीच हुई है। बताया जा रहा है कि गोदाम से सीमेंट के कट्टों को गाड़ी में लोड कर ले जाया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गोदाम में घुसने वाले बदमाशों की संख्या से आधा दर्जन से अधिक थी। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की कई टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हैं। जल्द ही सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img