Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi Crime: दिल्ली के मंगोलपुरी में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपियों की तलाश जारी

दिल्ली के मंगोलपुरी में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपियों की तलाश जारी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक गंभीर घटना हुई, जहां बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पंकज के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पंकज की हत्या में शामिल युवक उसके पड़ोस के ही बताए जा रहे हैं। आरोपियों पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। घटनास्थल से एक खाली कारतूस भी बरामद किया गया है। इसके अलावा, पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

इस मामले में पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। मृतक के भतीजे ने बताया कि यह घटना उसके सामने हुई थी। उन्होंने कहा, “मेरे चाचा पंकज का मंगोलपुरी के ब्लॉक-K के तीन लोगों से विवाद हो गया था। मुझे नहीं पता कि उनका झगड़ा किस बात को लेकर हुआ, लेकिन जब मैंने अपने चाचा को देखा, तो मैंने बीच-बचाव किया। हमलावरों के पास पिस्तौल थी और उन्होंने उस पर गोलियां चला दीं और मौके से फरार हो गए।” पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें