उत्तराखंड : दिल्ली के लाल किले के पास कार धमाके के बाद पूरे राज्य में हाई अलर्ट, सघन चेकिंग अभियान शुरू

Uttarakhand News : दिल्ली स्थित लाल किले के समीप हुए कार धमाके की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। राज्य के सभी जनपदों में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत अंतरराष्ट्रीय एवं अंतरराज्यीय सीमाओं, संवेदनशील स्थलों, धार्मिक स्थलों, बाजारों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, मॉल तथा अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान के निर्देश दिए गए हैं।

सभी जिला प्रभारियों एवं पुलिसअधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने, गश्त एवं चेकिंग बढ़ाने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की त्वरित सूचना एवं सोशल मीडिया की लगातार मॉनिटरिंग कर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी जनपदों में चीता मोबाइल यूनिट्स, पेट्रोल कार, बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad) तथा डॉग स्क्वाड को सक्रिय कर दिया गया है। इन टीमों द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर सघन तलाशी एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। राज्य स्तर पर सभी गतिविधियों की निगरानी पुलिस मुख्यालय कंट्रोल रूम से की जा रही है।

पुलिस महानिदेशक ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, शांति बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या डायल 112 पर दें। राज्य पुलिस पूर्ण सतर्कता के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखे हुए है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img