Yamuna Sports Complex में योग कार्यक्रम का आयोजन, BJP अध्यक्ष JP Nadda हुए शामिल

Yamuna Sports Complex में योग कार्यक्रम का आयोजन, BJP अध्यक्ष JP Nadda हुए शामिल

रिपोर्ट: रवि डालमिया

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सूरजमल विहार के यमुना स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में योग कार्यक्रम का आयोजन इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद हर्ष मल्होत्रा और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा शामिल हुए. कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ो लोगों के साथ मिलकर योग किया. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने देशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए हमें योग अपनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से योग की विद्या विश्व के कोने-कोने तक पहुंची है. उन्होंने कहा कि योग प्रिवेंटिव और प्रोमोटिव हेल्थकेयर का आधार है। योग से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक शक्ति का विकास होता है। योग से शरीर उत्तम रहता है और आंतरिक शक्ति जागृत होती है। योग को अपने डेली रूटीन का हिस्सा बनाने की अपील की।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img