Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Crime: नोएडा में स्नैचिंग-चोरी गिरोह का भंडाफोड़, चार कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

Noida crime news, snatching gang bust, theft gang arrested

Noida Crime: नोएडा में स्नैचिंग-चोरी गिरोह का भंडाफोड़, चार कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा पुलिस ने एक बड़े आपराधिक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए स्नैचिंग और चोरी की वारदातों में लंबे समय से शामिल चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना सेक्टर 58 पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए विजय उर्फ पाती, अमन, रितेश और कमरू नाम के आरोपियों को पकड़ा, जो दिल्ली-NCR में मोबाइल, चेन, पर्स और अन्य कीमती सामान की छिनैती और चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह अब तक 100 से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है और उनके खिलाफ दो दर्जन से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने इनके कब्जे से 52 चोरी किए गए मोबाइल फोन, सोने की चेन, एक मोटरसाइकिल और घटना में इस्तेमाल किए जाने वाले चाकू बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार यह गैंग अक्सर भीड़भाड़ वाले इलाकों में रेकी कर मौके का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम देता था और फिर चोरी का सामान अलग-अलग चैनलों के जरिए बेच देता था। जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी बीते कुछ महीनों से लगातार नोएडा, दिल्ली और गाजियाबाद में सक्रिय थे।

डीसीपी नोएडा जोन यमुना प्रसाद के अनुसार पुलिस टीम ने तकनीकी और मानव खुफिया जानकारी की मदद से आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी और फिर उन्हें धर-दबोचा। उन्होंने बताया कि गिरोह के नेटवर्क की पूरी जांच की जा रही है ताकि ऐसे अन्य अपराधियों तक भी पहुंचा जा सके जो चोरी और स्नैचिंग की कड़ी से जुड़े हुए हैं। पुलिस का कहना है कि इनकी गिरफ्तारी से नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही चोरी-स्नैचिंग की घटनाओं में बड़ी कमी आने की उम्मीद है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें