पुलिस मुठभेड़ में एक लगी गोली, दो फरार

अमर सैनी

नोएडा।थाना फेस-2 पुलिस एनएसईजेड नाले की पटरी के पास चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति आते दिखाई दिए। उन्हें रुकने का इशारा किया गया। लेकिन वे नहीं रुके। जिस पर पुलिस टीम ने उनका पीछा किया। एनएसईजेड तिराहा की ओर भागने लगे। पुलिस टीम जब उनका पीछा कर रही थी, तभी उनकी मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और वे गिर गए। बाइक सवार बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया।पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। मौके का फायदा उठाकर भाग गए।

सेंट्रल जोन के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि सोमवार देर रात फेज-2 पुलिस एनएसईजेड नाला पटरी के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक बाइक पर तीन व्यक्ति आते दिखाई दिए, जिन्हें रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वे नहीं रुके। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो वे एनएसईजेड चौराहे की ओर भागने लगे। इसी बीच उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वे गिर गए और उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। उसकी पहचान जिला बुलंदशहर के गांव रंगपुर निवासी राहुल के रूप में हुई। घायल बदमाश के दो साथी मौके का फायदा उठाकर भाग गए। उन्हें पकड़ने के लिए कांबिंग की गई, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, एक कारतूस, चोरी की बाइक, एक जोड़ी पायल और 10,400 रुपये बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर घरों में चोरी और वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img