यमुना एक्सप्रेसवे, नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर ओवरटेक करने के दौरान हादसा, तीन घायल

अमर सैनी

यमुना एक्सप्रेसवे, नोएडा। दनकौर क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर दो कारें आपस में टकरा गईं। हादसा इतना भीषण था कि घटना के दौरान एक कार कई बार पलट गई। इस हादसे में दोनों वाहनों में सवार 3 लोग घायल हो गए हैं। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में अभी किसी पक्ष ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद निवासी साजिद मंगलवार शाम अपनी कार से नोएडा से यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए आगरा जा रहे थे। बताया जाता है कि जब उनकी कार दनकौर कोतवाली क्षेत्र में पहुंची। उसी दौरान एक अन्य कार ने ओवरटेक करते समय उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में साजिद की कार कई बार पलटने के बाद एक्सप्रेसवे पर पलट गई। साथ ही इस हादसे में उनकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों कारों में सवार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में दोनों कारों में सवार साजिद और जावेद समेत तीन लोग घायल हो गए हैं। थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से एक दूसरे के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img