Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

Delhi: शाहदरा की खतरनाक इमारत गिराने का काम शुरू, MCD ने की कार्रवाई

Delhi: शाहदरा की खतरनाक इमारत गिराने का काम शुरू, MCD ने की कार्रवाई

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के शाहदरा इलाके की बिहारी कॉलोनी में स्थित खतरनाक घोषित की गई इमारत को गिराने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई है। दिल्ली नगर निगम की टीम क्रेन और अन्य मशीनों के साथ मौके पर पहुंची और बिल्डिंग को धीरे-धीरे तोड़ने का काम शुरू किया गया। शुरुआती चरण में इमारत की खिड़कियां और दरवाजे हटाए जा रहे हैं ताकि मुख्य ढांचे को सुरक्षित तरीके से गिराया जा सके। शाहदरा साउथ जोन के चेयरमैन संदीप कपूर ने बताया कि इस इमारत में दरारें आने और झुकाव की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दिल्ली नगर निगम के बिल्डिंग विभाग को जांच के आदेश दिए गए। जांच रिपोर्ट में इमारत को खतरनाक घोषित किया गया, जिसके बाद इसे गिराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

सुरक्षा के लिहाज से इमारत के आसपास स्थित सभी मकानों को पहले ही खाली करा लिया गया है। नगर निगम की टीम ने इलाके को चारों ओर से घेरकर बैरिकेडिंग की है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। बिल्डिंग को तोड़ने के लिए हाई राइज क्रेन का इस्तेमाल किया जा रहा है और पूरी प्रक्रिया सावधानीपूर्वक अंजाम दी जा रही है। MCD अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई पूरी तरह नियमों के तहत और सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। स्थानीय लोगों को भी अपील की गई है कि वे इस दौरान क्षेत्र से दूर रहें और प्रशासन का सहयोग करें। यह कार्रवाई न सिर्फ क्षेत्रवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है बल्कि शहर में जर्जर और खतरनाक इमारतों को हटाने के अभियान का हिस्सा भी है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें