Delhi: दिल्ली में सायरन लगाने का काम शुरू, नागरिक सुरक्षा निदेशालय ने किया परीक्षण

Delhi: दिल्ली में सायरन लगाने का काम शुरू, नागरिक सुरक्षा निदेशालय ने किया परीक्षण

दिल्ली सरकार ने राजधानी में आपातकालीन परिस्थितियों के दौरान लोगों को सचेत करने के लिए सायरन प्रणाली की शुरुआत की है। नागरिक सुरक्षा निदेशालय द्वारा आईटीओ स्थित पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में इस प्रणाली का परीक्षण किया गया। इस मौके पर दिल्ली सरकार के मंत्री परवेश वर्मा भी मौजूद रहे।

मंत्री परवेश वर्मा ने कहा, “आज से दिल्ली में सायरन लगाने का काम शुरू हुआ है। दिल्ली में जितनी भी ऊंची बिल्डिंग हैं, उन पर सायरन लगाए जाएंगे। इसकी रेंज 8 किलोमीटर के रेडियस तक होगी।” उन्होंने यह भी बताया कि आज रात से ही दिल्ली में 40-50 और सायरन ऊंची बिल्डिंगों में लगाए जाएंगे।

वर्मा ने कहा, “किसी भी आपातकाल की स्थिति में हम इन सायरन को सक्रिय कर सकते हैं। इन सायरन को एक ही कमांड सेंटर से चलाया जा सकेगा, जिससे आपातकालीन स्थितियों में त्वरित सूचना दी जा सकेगी।” इस पहल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों को जल्द से जल्द चेतावनी देना और उनके सुरक्षित स्थानों पर जाने में मदद करना है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img