Hostel Fire: महिला हॉस्टल की छठी मंजिल पर एसी यूनिट में लगी आग, छात्राओं में मची अफरातफरी

Hostel Fire: महिला हॉस्टल की छठी मंजिल पर एसी यूनिट में लगी आग, छात्राओं में मची अफरातफरी

नोएडा। सेक्टर-62 स्थित सात मंजिला महिला हॉस्टल में बृहस्पतिवार देर रात एसी के आउटडोर यूनिट में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग छठी मंजिल के एक कमरे में लगी, जिससे हॉस्टल में रह रही छात्राओं और अन्य महिलाओं में अफरातफरी मच गई। हालांकि हॉस्टल में मौजूद अग्निशमन उपकरणों की मदद से कर्मचारियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

पुलिस के मुताबिक, घटना रात करीब 2:40 बजे की है। छठी मंजिल के एक कमरे में एसी के आउटडोर यूनिट में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ। जिस कमरे में आग लगी, उस समय वहां एक छात्रा पढ़ाई कर रही थी। छात्रा ने अचानक धमाके जैसी आवाज सुनी। बाहर निकलकर देखने पर उसे एसी यूनिट में आग लगी दिखाई दी।

छात्रा ने बिना देर किए हॉस्टल की वार्डन और सुरक्षा गार्ड को घटना की जानकारी दी। आग लगने की खबर मिलते ही हॉस्टल में मौजूद अन्य महिलाएं भी जाग गईं। रात के समय आग की सूचना से कुछ देर के लिए परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया।

हॉस्टल कर्मचारियों ने तत्काल वहां उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों का इस्तेमाल शुरू कर दिया। कर्मचारियों की तत्परता से आग को फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया और कुछ ही देर में आग पूरी तरह बुझा दी गई। इससे आग के हॉस्टल के अन्य कमरों तक पहुंचने का खतरा टल गया।

यह सात मंजिला हॉस्टल है, जिसमें करीब 500 महिलाएं रहती हैं। इनमें बड़ी संख्या छात्राओं और नौकरीपेशा महिलाओं की है। देर रात आग लगने की घटना के बावजूद समय रहते जानकारी मिलने और अग्निशमन उपकरणों के इस्तेमाल से बड़ा हादसा होने से बच गया।

सेक्टर-58 थाना पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में एसी के आउटडोर यूनिट में इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट होने की बात सामने आई है। एसीपी मयंक तिवारी ने भी बताया कि आग लगने की वजह प्रथम दृष्टया एसी के आउटडोर यूनिट में हुआ इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट सामने आया है।

 

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img