Pahalgam Attack: दिल्ली के लक्ष्मी नगर में कश्मीर के पहलगाम आतंकवादी हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

Pahalgam Attack: दिल्ली के लक्ष्मी नगर में कश्मीर के पहलगाम आतंकवादी हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

रिपोर्ट: रवि डालमिया

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत के विरोध में राजधानी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए स्थानीय लोगों और लष्मीनगर मार्केट के व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च लक्ष्मी नगर मार्केट से विजय चौक होते हुए लष्मीनगर मेट्रो स्टेशन तक निकाला गया, जिसमें भारत माता की जय, आतंकवाद मुर्दाबाद, और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।

इस प्रदर्शन में शामिल लोगों ने आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और इस प्रकार की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करने की बात की। प्रदर्शन में शामिल एक महिला ने कहा, “जो घटना पहलगाम में हुई है, वह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जा सकती। आतंकवादियों ने हिंदू और मुस्लिम का भेद करके निर्दोष लोगों की जान ली। ऐसे हमलों को किसी भी सूरत में नहीं सहन किया जा सकता।” लोगों ने यह भी कहा कि कश्मीर में शांति की स्थापना देखकर पाकिस्तान और आतंकवादी संगठन बौखला गए हैं और वे भारत के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने देश के प्रधानमंत्री से मांग की कि आतंकवादियों को कड़ी सजा दी जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img