Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Welcome Murder Case: वेलकम इलाके में युवक की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश एंगल से जांच में जुटी पुलिस

Welcome Murder Case

Welcome Murder Case: वेलकम इलाके में युवक की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश एंगल से जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के Welcome थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। मृतक की पहचान 22 वर्षीय अमानुल्लाह कुरैशी के रूप में हुई है, जो मौजपुर के गुरुद्वारा मोहल्ला इलाके का रहने वाला था।

पुलिस के मुताबिक देर रात श्याम लाल कॉलेज के पास फायरिंग की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वेलकम थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक घायल युवक को उसके परिजन गुरु तेग बहादुर अस्पताल लेकर जा चुके थे। अस्पताल में डॉक्टरों ने अमानुल्लाह को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक अमानुल्लाह कुरैशी, मोइन नामक युवक का छोटा भाई था। मोइन पर कुछ महीने पहले कबीर नगर इलाके में एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। ऐसे में पुलिस अब इस हत्याकांड को पुरानी रंजिश और बदले की कार्रवाई के एंगल से भी जोड़कर जांच कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही स्पेशल स्टाफ, क्राइम टीम और एफएसएल की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने घटनास्थल से अहम सबूत जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। इसके साथ ही इलाके के संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में थाना वेलकम में एफआईआर संख्या 233/26 के तहत धारा 103(1) बीएनएस और 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं और लगातार छापेमारी की जा रही है।

वारदात के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें