Delhi: दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना लागू करने का रास्ता साफ, आज होगा MoU साइन

Delhi: दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना लागू करने का रास्ता साफ, आज होगा MoU साइन

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली के नागरिकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। लंबे इंतजार के बाद अब दिल्ली में भी आयुष्मान भारत योजना लागू होने जा रही है। आज दिल्ली सरकार और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) के बीच इस योजना को लेकर MoU (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे, जिससे योजना को अमल में लाने की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगी।

अब तक दिल्ली सरकार इस योजना को लागू करने से इनकार करती रही थी। पिछले दस वर्षों से सत्ता में रही अरविंद केजरीवाल सरकार ने केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को दिल्ली में लागू नहीं किया था, जिससे राजधानी के लाखों लोग इस सुविधा से वंचित थे। अब जब एमओयू पर हस्ताक्षर होने जा रहे हैं, तो दिल्ली के नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि उन्हें जल्द ही इस योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। टॉप स्टोरी के संवाददाता से बातचीत में कई लोगों ने कहा कि यह कदम स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुलभ बनाएगा और गरीब वर्ग को बड़ा फायदा मिलेगा।

दिल्ली सरकार ने ऐलान किया है कि वह इस योजना के तहत इलाज की राशि को दोगुना करेगी। जहां केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है, वहीं दिल्ली सरकार इसमें अतिरिक्त पांच लाख रुपये का खर्च वहन करेगी, जिससे एक लाभार्थी को कुल 10 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य सुरक्षा मिलेगी। यह निर्णय स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देगा और विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज में बड़ी राहत देगा। स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह कदम दिल्ली में एक नई शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img