Delhi: आयुष्मान भारत योजना पर विधायक डॉ. अनिल गोयल बोले- ये दिल्लीवासियों के लिए बड़ा तोहफा

Delhi: आयुष्मान भारत योजना पर विधायक डॉ. अनिल गोयल बोले- ये दिल्लीवासियों के लिए बड़ा तोहफा

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली में आज से आयुष्मान भारत योजना औपचारिक रूप से लागू हो गई है। इसको लेकर भारत सरकार की नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (NHA) और दिल्ली सरकार की स्टेट हेल्थ अथॉरिटी (SHA) के बीच आज एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस ऐतिहासिक कदम से अब दिल्ली के लाखों लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल सकेगा, जो अब तक इससे वंचित थे।

दिल्ली में योजना का दायरा और व्यापक किया गया है। जहां केंद्र सरकार पहले से ही पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध करवा रही है, वहीं अब दिल्ली सरकार भी इसमें पांच लाख रुपये जोड़कर कुल 10 लाख रुपये का हेल्थ बीमा कवर प्रदान करेगी। यह कदम राज्य सरकार द्वारा हाल ही में किए गए उस वादे का हिस्सा है, जिसमें कहा गया था कि शपथ ग्रहण के तुरंत बाद इस योजना को लागू किया जाएगा।

इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मौजूद रहेंगी। दोनों की उपस्थिति में दिल्ली में योजना के क्रियान्वयन को लेकर औपचारिक सहमति जताई जाएगी। इस मौके पर कृष्णा नगर विधानसभा के विधायक डॉ. अनिल गोयल ने टॉप स्टोरी से बातचीत करते हुए कहा कि यह योजना दिल्लीवासियों के लिए एक बहुत बड़ा तोहफा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही दिल्ली में आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

विशेष रूप से 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को भी इस योजना में शामिल किया गया है। इससे बुजुर्गों को न केवल मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को भी बड़ी राहत मिलेगी। दिल्ली में ऐसे हजारों परिवार हैं जो महंगे प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करवाने में सक्षम नहीं हैं। अब आयुष्मान भारत योजना की वजह से वे भी बड़ी बीमारियों और ऑपरेशन जैसे महंगे इलाज को बिना आर्थिक चिंता के करवा सकेंगे। स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर यह एक बड़ा और क्रांतिकारी कदम माना जा रहा है जो दिल्ली के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत बनाएगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img