Vivah Shubh muhurat 2026,: 31 जनवरी से शुरू होंगे विवाह के शुभ मुहूर्त, दिल्ली-एनसीआर में लौटेगी शादियों की रौनक

Vivah Shubh muhurat 2026,: 31 जनवरी से शुरू होंगे विवाह के शुभ मुहूर्त, दिल्ली-एनसीआर में लौटेगी शादियों की रौनक

मकर संक्रांति के साथ खरमास की अवधि समाप्त होते ही दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में एक बार फिर शादी-विवाह की तैयारियां तेज हो गई हैं। लंबे अंतराल के बाद मांगलिक कार्यों की शुरुआत होने जा रही है, जिससे वेडिंग इंडस्ट्री में भी हलचल देखने को मिल रही है। ज्योतिषाचार्य नरेन्द्र शर्मा के अनुसार 31 जनवरी से विवाह के शुभ मुहूर्त प्रारंभ हो जाएंगे और फरवरी व मार्च के शुरुआती दिनों तक लगातार शुभ तिथियां उपलब्ध रहेंगी।

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि फरवरी का महीना विवाह के लिहाज से खास रहने वाला है। इस दौरान कुल 12 शुभ विवाह मुहूर्त बन रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में शादियां संपन्न होंगी। फरवरी में 2, 3, 5, 6, 8, 10, 12, 14, 19, 20, 24 और 25 तारीख को विवाह के लिए शुभ योग बन रहे हैं। इन तारीखों को देखते हुए लोगों ने अभी से मैरिज हॉल, होटल, फार्म हाउस, कैटरिंग और बैंड-बाजे की बुकिंग शुरू कर दी है।

फरवरी के बाद मार्च महीने में भी विवाह के कई शुभ अवसर मिलेंगे। मार्च में 2, 3, 4, 7, 8, 9, 11 और 12 तारीख को शादी के मुहूर्त बन रहे हैं। हालांकि इसके बाद होलाष्टक शुरू हो जाएगा, जिसके चलते विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाएगी। ऐसे में लोग इन सीमित तिथियों में ही अपने विवाह समारोह आयोजित करने की योजना बना रहे हैं।

शुभ मुहूर्त शुरू होने की खबर से बाजारों में भी रौनक लौटने लगी है। कपड़ा बाजार, ज्वैलरी शोरूम, डेकोरेशन और इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े कारोबारियों को अच्छे व्यापार की उम्मीद है। जानकारों का कहना है कि लगातार शुभ तिथियां होने के कारण इस सीजन में बड़ी संख्या में शादियां होंगी और कोरोना के बाद पहली बार इतना व्यस्त वैवाहिक सीजन देखने को मिलेगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img