किसानों ने सिक्का बिल्डर का पुतला फूंकाकिसानों ने सिक्का बिल्डर का पुतला फूंका

अमर सैनी
नोएडा। भारतीय किसान यूनियन भानु के साथ किसानों के शोषण और वादाखिलाफी के विरोध में सिक्का ग्रुप ने तीसरे दिन भी धरना दिया और सिक्का का पुतला फूंका। अध्यक्षता आनंद दरोगा ने की और संचालन हरेंद्र बैसोया ने किया।

राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बीसी प्रधान ने कहा कि आज धरने पर सिक्का की हठधर्मिता के खिलाफ उनका पुतला फूंका गया। क्योंकि लोग उनके दरवाजे पर बैठकर पैसे मांग रहे हैं और उनका कोई अता-पता नहीं है। पता चला कि वह विदेश में हैं। ऐसे बिल्डर ग्राहकों को परेशान करते हैं और उनके पैसे से विदेश में आलीशान जिंदगी जीते हैं। हम ऐसा नहीं होने देंगे।महानगर अध्यक्ष राजबीर मुखिया ने कहा कि अगर वह जल्द ही हमारी बात नहीं मानते हैं तो यह लड़ाई और तेज होगी।विरोध प्रदर्शन में प्रेम सिंह भाटी, ओम प्रकाश गुर्जर, मास्टर महकार नागर, सतबीर मुखिया, हाजी मुंतयाज, विकास गुर्जर, लोकेश शर्मा, सुभाष भाटी, भानु प्रकाश शर्मा, रहीसुद्दीन, बलराज बैसोया, महेश तंवर, सुनील बंसल, अनिल बैसोया, आनंद भाटी, हरि अवाना, कमल बैसोया, लोकेश चौहान, हरेंद्र बैसोया, अनिल प्रजापति, सोविंदर प्रधान, अंकुर कश्यप, एडवोकेट कैप्टन बैसोया, महरदीन, राजीव चौहान, अजय अधाना, आयुष चौहान आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img