Yamuna Expressway Road: 14 साल बाद खुला 60 मीटर वीआईपी रोड, यमुना एक्सप्रेसवे के समानांतर दौड़ने लगे वाहन

Yamuna Expressway Road: 14 साल बाद खुला 60 मीटर वीआईपी रोड, यमुना एक्सप्रेसवे के समानांतर दौड़ने लगे वाहन

ग्रेटर नोएडा और यमुना सिटी के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। करीब 14 वर्षों से अधूरा और बंद पड़ा 60 मीटर वीआईपी रोड अब तैयार हो गया है। गुरुवार सुबह से इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई और लोग फर्राटे भरते नजर आए।

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार किया गया यह 400 मीटर लंबा स्ट्रेच यमुना एक्सप्रेसवे के समानांतर रबूपुरा में नारायणा पब्लिक स्कूल के सामने बनाया गया है। लंबे समय से यह हिस्सा अधूरा होने के कारण लोगों को बगल के कच्चे रास्ते से धूल-मिट्टी में सफर करना पड़ रहा था।

जानकारी के अनुसार करीब चार महीने पहले किसानों के साथ भूमि विवाद सुलझने के बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू किया गया था। पहले सड़क पर मिट्टी डालकर समतल किया गया और फिर बुधवार देर रात बिटुमिन डालकर इसे पूरी तरह तैयार कर दिया गया। गुरुवार सुबह से इस रोड पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई।

गौरतलब है कि वर्ष 2012 में यमुना एक्सप्रेसवे के साथ-साथ इस वीआईपी रोड का निर्माण शुरू हुआ था, लेकिन दनकौर, रबूपुरा और जेवर के दयानतपुर में किसानों के साथ भूमि विवाद के चलते सड़क के कुछ हिस्से अधूरे रह गए थे। दनकौर में करीब 700 मीटर और रबूपुरा में करीब 400 मीटर का हिस्सा वर्षों से अधूरा पड़ा था।

इन अधूरे हिस्सों के कारण लोगों को वैकल्पिक अस्थायी रास्तों से गुजरना पड़ता था। अब रबूपुरा वाला हिस्सा तैयार होने के बाद यातायात काफी सुगम हो गया है।

वहीं दनकौर में भी करीब 700 मीटर लंबे अधूरे स्ट्रेच पर तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है। अभी तक दनकौर से तिरंगा चौक तक वाहन चालकों को यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड का इस्तेमाल करना पड़ता था, लेकिन जल्द ही यहां भी सीधा आवागमन शुरू हो जाएगा।

इसके अलावा यह सड़क आगे जाकर नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से भी जोड़ी जा रही है। दयानतपुर के आगे करीब दो किलोमीटर हिस्से के लिए किसानों से बातचीत चल रही है, जबकि बाकी पांच किलोमीटर सड़क निर्माण का काम तेजी से किया जा रहा है।

आरके सिंह ने बताया कि किसानों के साथ बातचीत अंतिम चरण में है और अगले तीन महीनों में पूरी सड़क तैयार कर ली जाएगी। इससे एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img