Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

NH 34 Connectivity: ग्रेटर नोएडा की 105 मीटर रोड को मिलेगी नई रफ्तार, एनएच-34, ईपीई और हापुड़ बाईपास से जुड़ेगी सड़क

NH 34 Connectivity: ग्रेटर नोएडा की 105 मीटर रोड को मिलेगी नई रफ्तार, एनएच-34, ईपीई और हापुड़ बाईपास से जुड़ेगी सड़क

ग्रेटर नोएडा की महत्वपूर्ण 105 मीटर रोड को अब बड़ी कनेक्टिविटी मिलने जा रही है। अल्फा-1 से जुनपत तक बनी इस सड़क को आगे बोड़ाकी, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (ईपीई), एनएच-34 और हापुड़ बाईपास तक जोड़ा जाएगा। इस परियोजना को लेकर भेजे गए प्रस्ताव को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने मंजूरी दे दी है।

एनजी रवि कुमार ने बताया कि वर्तमान में 105 मीटर रोड अल्फा-1 से जुनपत तक करीब छह किलोमीटर तक बनी हुई है। अब इसे लगभग 18 किलोमीटर आगे तक विस्तारित किया जाएगा। यह सड़क ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के बील अकबरपुर इंटरचेंज के पास गाजियाबाद और अलीगढ़ को जोड़ने वाले एनएच-34 से कनेक्ट होगी।

इसके अलावा इस सड़क का विस्तार आगे हापुड़ बाईपास स्थित एनएच-9 तक भी किया जाएगा। इससे भविष्य में गंगा एक्सप्रेसवे तक भी सीधी कनेक्टिविटी मिल सकेगी।

जानकारी के अनुसार इस परियोजना के लिए करीब 118 एकड़ जमीन का अधिग्रहण ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा, जबकि सड़क निर्माण का पूरा खर्च एनएचएआई उठाएगी।

अधिकारियों का कहना है कि इस सड़क के बनने से ग्रेटर नोएडा की कनेक्टिविटी कई बड़े हाईवे और एक्सप्रेसवे से सीधे जुड़ जाएगी। साथ ही बोड़ाकी में प्रस्तावित मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब को भी इसका बड़ा फायदा मिलेगा। यहां रेलवे, बस और फ्रेट कॉरिडोर सुविधाओं के साथ ग्रेटर नोएडा टर्मिनल विकसित किया जाना प्रस्तावित है।

इसी को ध्यान में रखते हुए 105 मीटर रोड पर छह लेन की एलिवेटेड रोड बनाने की भी योजना तैयार की गई है। यह सड़क ग्रेनो वेस्ट और ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाली 130 मीटर रोड को भी क्रॉस करती है।

परियोजना पूरी होने के बाद ग्रेटर नोएडा से गंगा एक्सप्रेसवे तक की दूरी लगभग 45 मिनट में तय की जा सकेगी। इसके अलावा हापुड़, गाजियाबाद और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई शहरों तक आवागमन भी पहले के मुकाबले काफी आसान हो जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें