Manipur Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 जिलों में इंटरनेट बंद, बिष्णुपुर में कर्फ्यू लागू

Manipur Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 जिलों में इंटरनेट बंद, बिष्णुपुर में कर्फ्यू लागू

मणिपुर में हाल के दिनों में नई सरकार गठन की चर्चाओं के बीच एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। राज्य के इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, थौबल, काकचिंग और बिष्णुपुर जिलों में इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाएं पांच दिनों के लिए निलंबित कर दी गई हैं। वहीं, बिष्णुपुर जिले में पूर्ण कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। यह कदम मैतेई कट्टरपंथी संगठन ‘अरम्बाई टेंगोल’ के एक प्रमुख नेता की कथित गिरफ्तारी के बाद उठाया गया, जिससे इंफाल क्षेत्र में व्यापक प्रदर्शन शुरू हो गए। प्रदर्शनकारियों ने जगह-जगह सड़कों पर टायर और पुराने फर्नीचर जलाकर विरोध जताया, वहीं कुछ जगहों पर सुरक्षा बलों से झड़प की खबरें भी आईं। सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि कानून-व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए इंटरनेट सेवाओं को 7 जून रात 11:45 बजे से निलंबित किया गया है, ताकि अफवाहों और झूठी सूचनाओं के प्रसार पर रोक लगाई जा सके।

क्वाकीथेल और उरीपोक क्षेत्रों में प्रदर्शनकारियों ने मुख्य सड़कों पर कब्जा जमाया और गिरफ्तार नेता की रिहाई की मांग को लेकर आंदोलन तेज कर दिया। इंफाल हवाई अड्डे के पास भी सैकड़ों लोग जमा हो गए, क्योंकि ऐसी अफवाह फैल गई थी कि गिरफ्तार नेता को राज्य से बाहर ले जाया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने हवाई अड्डे के गेट पर सोकर रास्ता जाम कर दिया ताकि किसी भी तरह की ट्रांसफर को रोका जा सके।

बीती रात को इंफाल पूर्व जिले के खुरई लामलोंग क्षेत्र में एक बस को आग लगा दी गई, वहीं क्वाकीथेल में कई राउंड गोलियों की आवाजें भी सुनी गईं, हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि गोलीबारी किस ओर से हुई। राज्य में पहले से ही राष्ट्रपति शासन लागू है और ताजा घटनाओं के बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। राजभवन की ओर जाने वाले रास्तों पर अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए सरकार और प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img