Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Himachal Government Scheme: चुराह के देहग्रां पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, बैरागढ़ में CBSE स्कूल खोलने और 182 महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणाHimachal CM Visit: मुख्यमंत्री ने देहग्रां में आम परिवार के साथ गुजारी रात, पहाड़ी व्यंजनों का लिया स्वादHapur News : हापुड़ में ड्रमों में भरा 12 क्विंटल बदबूदार पनीर जब्त, दिल्ली भेजने की थी तैयारीNew Delhi : अंबाला में 1857 के शहीद स्मारक का उद्घाटन, अमित शाह ने कहा यह युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्थल बनेगाChandigarh : सीनियर दलित कांग्रेस नेता पर हमले और अपमान को लेकर चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेरावChar Murti Chowk Underpass: ट्रायल के पहले पांच घंटे में अंडरपास से गुजरे करीब 14 हजार वाहन, 8 नवंबर रात 10 बजे तक चलेगा ट्रायलDadri Honey Trap Case: प्रेम जाल में फंसाकर युवक से चार लाख रुपये ऐंठने का आरोप, परेशान होकर खाया जहर, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्जNoida Drug Peddlers Arrested: फेज-1 और सेक्टर-126 पुलिस ने गांजा बेचने वाले दो आरोपी दबोचे, 4.25 किलो गांजा बरामद

Moradabad: मुरादाबाद विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने इंजीनियरों की लगाई क्लास, अवैध निर्माणों पर होगी कार्रवाई

Moradabad: मुरादाबाद विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने इंजीनियरों की लगाई क्लास, अवैध निर्माणों पर होगी कार्रवाई

रिपोर्ट: अमित कुमार शुक्ला

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने इंजीनियरों की जमकर क्लास लगाई। वह लाकड़ी बाईपास पर निरीक्षण के लिए निकले थे, जहां उन्होंने बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध निर्माणों को देखा। इन निर्माणों के लिए मानचित्र पास नहीं कराया गया था। जब उपाध्यक्ष ने नक्शा मांगा तो निर्माण करने वाले कोई जवाब नहीं दे सके। मौके पर ही वीसी ने जूनियर इंजीनियर को बुलाकर कार्रवाई की चेतावनी दी।

उपाध्यक्ष शैलेश सिंह ने बताया कि क्षेत्र में कई अवैध निर्माण मिले हैं, जिन पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन निर्माणों में विभागीय इंजीनियरों की मिलीभगत या लापरवाही की भी जांच होगी। यह जिम्मेदारी एमडीए सचिव अंजू लता को दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित जेई से लेकर एक्सईएन तक पर कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष को चौहानों वाली मिलक क्षेत्र में एक अवैध निर्माण मिला, जिसके ध्वस्तीकरण के आदेश पहले ही पारित किए जा चुके हैं। इस इमारत को पहले सील कर दिया गया था, लेकिन फिर भी निर्माण कार्य जारी था। उपाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि जल्द ही इस अवैध निर्माण को गिराने की कार्रवाई होगी। इसके साथ ही, विभागीय अधिकारियों की भूमिका की जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें